
रेप और हत्या मामले मे जेल मे बंद डेरा प्रमुख राम रहीम आज आया जेल से बाहर
इतने दिनों की फरलो हुई मंजूर
चंडीगढ़, 21 नवंबर (विश्ववार्ता) रेप और हत्या के केस में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज जेल से बाहर गया है। जेल से बाहर आते ही 15 मिनट बाद ही राम रहीम को अपने साथ यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ले गए। उसे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोडक़र आएगी। जेल में रामरहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली है।
बतां दे कि
गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। उसे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोडक़र आएगी। जेल में रामरहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली है।























