
रूस व यूक्रेन के बीच जंग का आज 45वां दिन
अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग छोड चुके है यूक्रेन
चंडीगढ़, 11 अप्रैल (विश्ववार्ता) रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 45वां दिन है। रूस ने अब पूर्वी यूक्रेन को निशाना बनाना शुरू किया है। यहां के शहरों पर रूसी मिसाइलों से जोरदार हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन की अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्टोवा ने कहा कि राजधानी कीव के आसपास के क्षेत्र में अब तक 1,222 शव मिले हैं। जिसमें एक बच्चे सहित 10 नागरिकों की मौत हो गई और खार्किव के आसपास 11 अन्य घायल हो गए।





















