
रूस-यूक्रेन संकट के बीच भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़, 24 फरवरी (विश्व वार्ता) रूस-यूक्रेन संकट गहराते ही भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की राजधानी कीव छोड़कर पश्चिमी सीमा से लगे सुरक्षित इलाकों में जाने को कहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज सुबह यूक्रेन की राजधानी सहित प्रमुख शहरों पर हमले की योजना की घोषणा की।























