
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 13वां दिन
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 26 सैन्य ढांचे
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्व वार्ता) आज रूस व यूक्रेन के बीच जंग का आज 13वां दिन है। दोनों ओर से घमासान जारी है रूस-यूक्रेन के बीच हुई बमबारी में सूमी में कम से कम नौ लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, बचाव दल ने कम से कम नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है।
रूस-यूक्रेन जंग के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज रूस की संसद को संबोधित करेंगे। वह वर्चुअली हाउस ऑफ कॉमन्स का हिस्सा होंगे। इस दौरान वह यूक्रेन के लिए हथियार और नो-फ्लाई जोन की मांग कर सकते हैं। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी हथियार डालने को तैयार नहीं हैं। रूस की ओर से यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है।























