
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 40वां दिन
आज फिर होगी वार्ता
कीव के नजदीक 400 से ज्यादा शव मिलने से मचा हडकंप
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बतायास नरसंहार
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 40वां दिन है। राजधानी कीव के नजदीक के बूचा और कुछ अन्य कस्बों-गांवों में नागरिकों के 410 शव मिलने से हर तरफ निंदा हो रही है, जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस नरसंहार के लिए रूस की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उस पर नए प्रतिबंधों की मांग की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कहा है कि उनका देश अब रूस पर प्रतिबंध और यूक्रेन की सहायता बढ़ाएगा। लेकिन रूस ने नागरिकों की सामूहिक हत्या में शामिल होने से इन्कार किया है।






















