
रूस ने यूक्रेन पर किया हमला
प्रमुख शहरों में गिराए गए बम और मिसाइल
चंडीगढ़, 24 फरवरी (विश्व वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले की घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ सहयोग करने पर नाटो को “गंभीर परिणाम” भुगतने की धमकी दी है। हालांकि पुतिन ने साफ कर दिया है कि उनका यूक्रेन पर कब्जा करने का इरादा नहीं है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन की सेना को हथियार डाल कर पीछे हटना चाहिए.पुतिन ने यूएनएससी की बैठक के बीच में यह घोषणा की. रूस-यूक्रेन तनाव पर हो रही है बैठक, अब रूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर फैसला लिया जा सकता है.























