
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद हरियाणा सरकार भी आई मदद को आगे
चंडीगढ़, 25 फरवरी (विश्व वार्ता): रूस-यूक्रेन की जंग को देखते हुए जहां यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिक डरे हुए हैं और घबरा रहे हैं तो वहीं भारत में मौजूद इनके परिवार भी काफी ज्यादा चिंतित हैं इधर, भारत सरकार लगातार यह अपील कर रही है कि कोई घबराये न भारत सरकार का कहना है कि बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारतीयों की सलामती का पूरा ख्याल रखा जा रहा है अब हरियाणा सरकार भी यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद को आगे आई है हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब हरियाणा में भी एक कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब हरियाणा में भी एक कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है| जहां +919212314595 इस नंबर पर केवल व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पर्क किया जा सकता है| इसके अलावा इस मेल आईडी [email protected] पर मेल भी कर सकते हैं|























