

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले लगातार जारी
हर तरफ सन्नाटा, लाशे, दुख और आंसू
बेटी को अलविदा कहकर रो पड़ा सैनिक
मैं मरना नही चाहता यह सब जल्द से जल्द खत्म हो जाये
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्व वार्ता) रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। हर तरफ सन्नाटा छा गया है लोग सुरक्षित जगहो पर छिप गये है। सडके, मॉल सब खाली हो गये है। दिख रहा है तो सिर्फ आंशू, लाशे, खून और सन्नाटा, मारिउपोल शहर में रहने वाली एक लडक़ी व्लाडा ने कहा- ‘मैं मरना नहीं चाहती। मैं सिर्फ इतना ही चाहती हूं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो जाए।’ हॉर्लिव्का शहर में बमबारी का शिकार हुए एक घर के बाहर चादर से ढकी एक बॉडी रखी है। उस बॉडी के पास खड़ा एक शख्स बताता है- ‘हां, मां चली गई हैं।
वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हो रहा है। बस के दरवाजे पर उसकी करीब 6 साल की बेटी और पत्नी खड़ी हैं। वह बेटी का माथा और गाल चूमता है। सर्दी से बचाने के लिए उसके सिर पर कैप लगाता है और फिर बिलख पड़ता है। फौजी भी तो आखिर इंसान ही है। उसका भी दिल और जज्बात हैं। अगले ही पल बेटी पिता से लिपट जाती है, पत्नी भी फौजी के कंधे पर सिर रख देती है। मां-बेटी बस में बैठकर रवाना हो जाते हैं। पिता हाथ हिलाकर कहता है- अपना ख्याल रखना, जल्द मिलेंगे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























