
आतंकी संगठन ने कहा, ”इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हो गए और उनके सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौटने से पहले उस जगह पर भारी विनाश हुआ। हमला करने के बाद हमारे लड़ाके मौके से भाग निकले।’ रूस में मौजूद US ऐंबैसी ने बड़े हमले की आशंका जताई थी, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसकी निंदा की थी। पुतिन 18 मार्च को ही 5वीं बार रूस से राष्ट्रपति बने हैं। इसके 5 दिन बाद बड़ा आतंकी हमला हुआ है।




















