
रूस और यूक्रेन के बीच बढते तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) रूस और यूक्रेन के बीच तनाव से किसी भी वक्त बड़े पैमाने पर हालात बिगडऩे की आशंका जताई जा रही है यही कारण है कि अब भारत ने भी अपने भारतीयों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है एडवाइजरी में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच हालातों को देखते हुए यह सलाह है कि यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिक, खासतौर से छात्र जिनका रुकना यहाँ जरूरी नहीं है, वे फ़िलहाल के लिए यूक्रेन से बाहर निकलने का प्रयास करें| यहां से बाहर निकल जाएं| इसके अलावा भारतीय नागरिकों को भारत से यूक्रेन और यूक्रेन के अंदर गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह भी दी जाती है|




















