
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का 23 वां दिन
यूक्रेन के दर्जनों शहरों और कस्बों पर हमले जारी
यूक्रेन की अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की कीव में रूसी रॉकेट हमले में मौत
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता) रूस और यूक्रेन के बीच जंग का 23 वां दिन है। वही हमलो मे यूक्रकी अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की कीव में रूसी रॉकेट हमले में मौत हो गई है। कीव को रूसी सेना तीन तरफ से घेरे हुए है लेकिन हमलों के 22वें दिन भी राजधानी पर कब्जा करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। बृहस्पतिवार को कीव के कालिनिव्का और ब्रोवरी उपनगर हमलों के निशाने पर रहे। इसके अलावा रूसी सेना दक्षिण में यूक्रेन के कब्जे वाले शहर मायकोलाइव में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है।
यूक्रनी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, देश के दर्जनों शहरों और कस्बों पर हमले जारी रहे।





















