
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 25वां दिन
रूस ने स्कूल पर गिराया बम- यूक्रेन
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 25वां दिन है। मारियूपोल के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रूसी सेना ने एक स्कूल के ऊपर बम गिरा दिया है। इस स्कूल में करीब 400 लोगों ने शरण ली हुई रूस ने पिछले 24 घंटे में यूक्रेन पर जबरदस्त हमला बोला है। लुहांस्क ओब्लास्ट के गवर्नर ने बताया कि रब्जने और सेवरोदनेस्क में पिछले 24 घंटे में 24 घर तबाह कर दिए गए।





















