रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से संघर्ष तेज, यूक्रेन पर रूस की बड़ी बमबारी
चंडीगढ़, 31 दिसंबर (विश्ववार्ता) रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से संघर्ष तेज हो गया है। मॉस्को ने यूक्रेन पर दक्षिण-पश्चिम रूस के नागरिक इलाकों पर घातक हवाई हमलों का आरोप लगाया है। जिसमें सीमा के पास बेलगोरोड शहर में 18 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए इलाके के गवर्नर ने कहा कि यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर सबसे घातक हमलों में से एक में मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल थे । जबकि एक यूक्रेनी सुरक्षा सूत्र ने जोर देकर कहा कि शनिवार की कार्रवाई में केवल सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था ये हमले यूक्रेन पर रूसी हमलों के बाद हुए हैं, जिसमें 39 लोग मारे गए थे।
रूसी सेना ने एक दिन पहले ही यूक्रेन पर 122 मिसाइलों और 36 ड्रोन से हमले किए थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी के हमले में 39 लोगों की जान गई है और 159 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा था कि हमलों ने 120 शहरों और गांवों को प्रभावित किया। यूक्रेन की सेना लंबे समय से अपनी सीमा से लगते रूसी क्षेत्रों पर हमला कर रही है, लेकिन यह अब तक का सबसे खूनी हमला बताया जा रहा है।
























