
रिश्वत मामले गिरफ्तार एआईजी आशीष कपूर का फिर बढा रिमांड
इस तारिख को किया जाएगा कोर्ट में पेश
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार एआईजी आशीष कपूर का पुलिस रिमांड तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। विजिलेंस को आशीष कपूर के एक बैंक लॉकर से 1.25 किलो सोना और मोहाली में 15 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद हुई थी। आशीष कपूर को अब 17 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि इनकम टैक्स व ईडी को विजिलेंस ने जांच में शामिल होने के लिए पत्र लिख रहा है। क्यूंकि यह मामला 1 करोड़ रुपए रिश्वत का नहीं है बल्कि करोड़ों रुपयों की प्रॉपर्टी का बन गया है। विजिलेंस को आशीष कपूर की चंडीगढ़, जीरकपुर, पटियाला, लहरागागा अन्य कई स्थानों पर 8 प्रॉपर्टीज का रिकॉर्ड मिला है, इनकी कीमत 15 करोड़ आंकी गई है। विजिलेंस ने कपूर के चंडीगढ़ स्थित प्राइवेट बैंक का लॉकर भी खुलवाया, जिसमें सवा किलो गोल्ड व डायमंड ज्वेलरी को कब्जे में लिया है।





















