
रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण महेरा को हाल ही में मुंबई पुलिस ने पत्नी निशा रावल से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ ही देर बाद एक्टर को बेल मिल गई। फिलहाल अब उन्हें जमानत मिल गई हैं. उनकी पत्नी एक्ट्रेस निशा रावल ने उनके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है. जमानत के बाद उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों को गलत बताया है और अब उन्होंने इस मामले पर अपना पक्ष सबके सामने रखा है। इंडिया टुडे से बातचीत में करण ने अपनी बात रखते हुए बताया है कि निशा ने ख़ुद अपना सिर दीवार में मारा था जिसकी वजह से उन्हें चोट लगी और इसका इल्ज़ाम उन्होंने करण पर डाल दिया।





















