रियालटी शो सारेगामापा की विजेता बनीं यह लडकी
मिला इतने लाख का चेक

पॉपुलर रियालटी शो सारेगामापा का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और ये सीजन भी बड़े ही तेजी से खत्म हो गया है। इस शो के सीजन के विनर का नाम घोषित कर दिया गया है। ग्रैंड फिनाले में पश्चिम बंगाल की ‘नीलांजना राय’ को सबसे ज्यादा वोट मिले और वो इस शो की विजेता बनी। इतना ही नहीं नीलांजना को इस खिताब के साथ-साथ एक चमचमाती ट्रॉफी और 10 लाख रुपए का चेक दिया गया। वहीं ‘राजश्री बाग’ पहले रनर अप रहे और ‘शरद शर्मा’ इस शो के दूसरे रनर अप रहे जिनको 5 लाख और 3 लाख का इनाम दिया गया।





















