
चंडीगढ़ (आहूजा) हरियाणा में अभी रियायतों के लिए केवल आवेदन माँगे जा रहे हैं और अभी किसी को आवेदन दिया नहीं गया जो लोग सड़कों पर उतर आए है यदि ऐसा ही चलता रहा तो हमें जनता के विरुद्ध सख़्ती से पेश आना होगा। यह बात हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही है।
उन्होंने कहा है कि उन्हें कुछ शिकायतें मिली हैं जिनमें यह कहा गया है कि लोग बिना वजह सड़कों पर बाहर आ गए हैं जिस कारण कोरोना का ख़तरा बढ़ गया है । उनका कहना है की अभी हमने आवेदन माँगे हैं जो कमेटी के पास जाएँगे और इनका समीक्षा के उपरांत ही निपटारा होगा जिन लोगों को पास दिए जाएंगे उन्हें ही ज़रूरी काम कर के लिए बाहर आने की अनुमति होगी। तब तक संपूर्ण लॉकडाउन की शर्तें लागू रहेगी उन्होंने कहा कि यदि लोग नाम है तो हमें सख़्ती करनी पड़ेगी।
दूसरी तरफ़ एक निजी लैब से कोरोना टेस्ट की सुविधा वापस ले ली गई है क्योंकि वहाँ पर जो परिणाम आया उसके विपरीत सरकारी मेडिकल कॉलेज में नेगेटिव रिपोर्ट आई जिस कारण सरकार में निजी लैब से कोरोना टेस्ट की सुविधा वापस ले ली गई है ।