
रिपोर्ट मे दावा: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पड़ा दिल का दौरा
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि रूस के 71 वर्षीय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक आया है यह दावा एक टेलीग्राम चैनल के द्वारा किया गया है पुतिन को दिल का दौरा पड़ते ही क्रेमिलन में अलर्ट जारी कर दिया गया. बीते कई दिनों से पुतिन की तबीयत खराब होने की चर्चा थी. अब अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने भी इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया है।
दावा किया गया कि पुतिन के गार्डों ने उन्हें अपने कमरे के फर्श पर गिरा हुआ पाया। हालांकि तुरंत उनका इलाज किया गया जिसके बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन को रविवार रात करीब 09:05 बजे हार्ट आया. वे अपने बेडरूम के फर्श पर गिरे हुए थे. सुरक्षाकर्मियों को जब उनके गिरने की आवाज सुनाई दी, तो वे तुरंत कमरे के अंदर गए. इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ.























