
राहुल गांधी पेशी के लिए ED दफ्तर पहुंचे
कांग्रेस को झुकाने की कोशिश: खड़गे
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता): नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसी नेता डटे हुए हैं। कई वरिष्ठ नेता भी बाहर मौजूद हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ये कांग्रेस को झुकाने की कोशिश कर रहे है लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस लड़ती रहेगी और डटी रहेगी।






















