
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जगदीश टाइटलर का शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण:तरुण चुग
चंडीगढ़,20 दिसंबर:भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुग ने राहील गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा पट तंज कस्ते हुए कहा है की टुकड़े-टुकड़े गेंग के बाद अब दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी जगदीश टाइटलर का यता में शामिल होना इस बात का सबूत है की गाँधी रपवर की यह यात्रा देश को तोड़ने वाली है।उन्होंने कहा की जगदीश टाइटल पर अभी भी अदालत में मामला चल रहा है। जिसकी सुनवाई 23 दिसंबर को होनी है।गांधी परिवार दिल्ली दंगों में सिखों की निर्मम हत्या करने वाले जगदीश टाइटलर सहित कई कांग्रेसियों को बड़े-बड़े पद से नवाजा गया है।क्या राहुल गांधी निर्दोष सिखों की हत्या करने वाले जगदीश टाइटलर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कर हजारों सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे है।
उन्होंने कहा की जगदीश टाइटलर जनता को गुमराह करते है की सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे रखी है।राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी जैसी बड़ी गलती करने जा रहे है जिन्होंने कहा था की जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। अब राहुल गांधी टाइटलर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कर वही गलती दोहरा रहे है।





















