
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली मे करेगी प्रवेश
राहुल करेंगे शक्ति प्रदर्शन
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर गई. यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे हरियाणा के फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से हुई इसके बाद बदरपुर बॉर्डर से यह दिल्ली में दाखिल हुई, अब यह यात्रा मथुरा रोड से होते हुए आश्रम की ओर बढ़ेगी
राहुल गांधी की इस रैली के जरिए कांग्रेस पार्टी राजधानी दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करेगी, यहां राहुल गांधी के साथ बड़े नेता कदमताल करते दिखाई देंगे. इस रैली को कई छोटे दलों ने अपना समर्थन दिया है. राजनीति के जानकारों की मानें तो कांग्रेस की इस यात्रा के जरिए विपक्षी एकता और उसके नेतृत्व की दावेदारी भी ठोकेगी.























