अनुसूचित जाति की लड़कियों से संबंधित घटनाओं का नोटिस लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से अपील-कैंथ
दलित लड़कियों की हत्याओं और बलात्कार को अंकुश लगाने के लिए पंजाब के मुख्य सचिव विन्नी महाजन और पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता को दिल्ली में तलब करने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से मांग

चंडीगढ़,1 अप्रैल: अनुसूचित जाति की मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी सरकार में जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कोई सार्थक कदम उठाने के लिये नाकामयाब है और दलित समुदाय असहाय हो गया है इन विचारों को व्यक्त करते हुए, नैशनल शैडयूल्ड कास्ट्स एलाईंस के अध्यक्ष, परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि पिछले महीने में दलित समुदाय की मासूम लड़कियों की हत्याकांड और बलात्कार की घटनाओं ने गरीब परिवारों में भय और दहशत का माहौल पैदा किया है। राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इन अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों के छात्रों की निर्मम हत्याओं और बलात्कार से पीड़ित के परिवारों के साथ कोई सहानुभूति व्यक्त नहीं की और पंजाब मे बलात्कार और हत्याओं के खिलाफ तुरन्त कार्रवाई की बात पर जोर नहीं दिया कांग्रेस नेताओं का यह दोहरा मापदंड व दलित






















