राहुल गांधी आज करेंगे कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) केंद्र सरकार को घेरने की कांग्रेस की रणनीति तैयार हो चुकी है. इसके लिए आज से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू हो रही है.वह अपनी प्रस्तावित “भारत जोड़ो ” यात्रा आगामी सात सितंबर से शुरू करेगी जो कन्याकुमारी से आरम्भ होकर कश्मीर में समाप्त होगी। पार्टी ने उदयपुर संकल्प शिविर में दो अक्टूबर से यह यात्रा निकालने का फैसला किया था। कुछ सप्ताह पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह राय बनी थी कि देश की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा तय तिथि से पहली निकाली जाए।
























