
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जारी की विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट
छह देशों में फैले खालिस्तानियों पर एक्शन का बना प्लान
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्ता):भारतीय खुफिया एजेंसी और एनआईए (NIA) ने इन खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा मन बना लिया है। NIA ने विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के नाम शामिल है। NIA ने करीब 21 खालिस्तानियों के नाम मोस्टवांटेड की लिस्ट में दर्ज किए हैं। इस लिस्ट में लखबीर सिंह लंडा, मनदीप सिंह, सतनाम सिंह, अमरीक सिंह समेत कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी शामिल किए गए है।





















