
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की पंजाब मे एक बार फिर ताबडतोड छापेमारी
पंजाब के अलावा इस राज्य मे भी एनआईए ने मारी रेड
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब से सामने आ रही है जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज सुबह तडक़े पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब में छापेमारी की जा रही है। टीम ने मुक्तसर साहिब के अबोहर बाईपास नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति के घर छापा मारा। टीम मैंबरों द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई। फिलहाल एन.आई.ए. की टीम द्वारा इस छापेमारी को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी किसी से भी सांझी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि एन.आई.ए. की यह छापेमारी सुबह 6 बजे से चल रही है। वही बताया जा रहा है कि पडोसी राज्य हरियाणा मे भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े एक मामले में तलाशी ली है। एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।





















