
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की आज फिर देश के विभिन्न राज्यो मे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कई ठिकानों पर छापेमारी
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विश्व समाचार) राष्ट्रीय जांच एजेंसी की आज फिर देश के 8 विभिन्न राज्यो मे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कई ठिकानों पर बडी छापेमारी की है। दिल्ली के शाहीन बाग में एनआईए ने रेड करके पीएफआइ से जुड़े 30 लोगों को हिरासत में लिया है। शाहीन बाग में इस एक्शन के बाद केंद्रीय पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र से 15, कर्नाटक के कोलार से 6 और असम से 25 पीएफआई कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया है।
रेड के दौरान पीएफआई के कई सदस्यों को हिरासत में भी लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, PFI से जुड़े कई सदस्यों और संस्था के खिलाफ ये कार्रवाई जिन 9 राज्यों में चल रही है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और असम शामिल हैं





















