
राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी आज करेंगे आगाज
खेलों में होंगी 36 स्पर्धाएं,पहली बार हैजब गुजरात कर रहा है इन खेलों की मेजबानी
चंडीगढ़, 29 सितंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 सितंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। । प्र्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन करेंगे। यह पहली बार है कि जब गुजरात इन खेलों की मेजबानी कर रहा है।
रंगारंग उद्घाटन कार्यक्रम सवा लाख लोगों की उपस्थिति में होगा। यहां पर कई नामी गिरामी खिलाड़ी प्रधानमंत्री को टॉर्च ऑफ यूनिटी पेश करेंगे। इस अवसर पर जाने-माने गायक शंकर महादेवन, मोहित चौहाण सहित देश भर से 50 कलाकार अपनी प्रस्तुति भी देंगे।
10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इन खेलों में देश भर से लगभग 8 हजार खिलाड़ी के साथ-साथ कोच व अधिकारी सहित 15,000 लोग हिस्सा लेंगे। इसे अब तक सबसे बड़ा राष्ट्रीय खेल माना जा रहा है।
इन खेलों में 36 स्पर्धाएं होंगी जो राज्य के छह शहरों -अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में खेली जाएंगी।
इस बार पहली बार बोडोलैण्ड टेरिटोरियल रीजन, लद्दाख, दादरा नगर हवेली व दमण-दीव भाग लेंगे।





















