
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से त्रिपुरा के अपने दो दिवसीय दौरे पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। यह राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का त्रिपुरा का पहला दौरा होगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मुर्मू अगरतला तक गुवाहाटी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन तथा खोंगसांग (मणिपुर) तक नयी विस्टाडोम बोगी के साथ अगरतला-जिरिबाम-अगरतला जन शताब्दी को हरी झंड़ी दिखाएंगी।





















