राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ‘पर्पल उत्सव’ का करेंगी उद्घाटन
चंडीगढ, 26 फरवरी (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में एक दिवसीय ‘पर्पल फेस्ट’ का उद्घाटन करेंगी। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग इस वर्ष जनवरी में गोवा में ‘अर्न्तराष्ट्रीय पर्पल फेस्ट-2024’ के सफल आयोजन के बाद इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। दस हजार से अधिक दिव्यांगजन अपने सहयोगियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पर्पल फेस्ट में उन सामाजिक संगठनों के समावेशी स्टॉल लगाए जाएंगे जो दिव्यांग जन के लिये सुगमता और समावेशिता सुनिश्चित करने के साथ साथ उनके अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। यहां आने वाले लोग राष्ट्रपति भवन संग्रहालय देखने भी जा सकते हैं। इसके अलावा अमृत उद्यान में पर्पल कैफे, क्लाइडियोस्कोप, ज्ञान विज्ञान और खेलकूद जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा






















