
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल, जायेगें लंदन
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 से 19 सितंबर 2022 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन का दौरा करेंगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पिछले गुरुवार को निधन हो गया था. वह 96 वर्ष की थीं.























