
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी से मांगा समर्थन
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चुनाव के लिए उनका समर्थन मांगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने कहा, “हमने अपना अभियान शुरू कर दिया है और चुनाव में समर्थन लेने के लिए सभी तक पहुंचेंगे।”






















