
राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने बुलाई बड़ी बैठक से पहले लगा बडा झटका
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की लामबंदी में जुटी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और आम आदमी पार्टी ने ममता बनर्जी की बैठक से किनारा कर लिया है।






















