राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का आज जवाब देंगे
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता)देश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी संसद सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। भाजपा ने इसके लिए अपने सभी सांसदों को पांच फरवरी को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक व्हिप जारी किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को एक साथ संबोधित किया था
कामकाज का विस्तार से जिक्र किया
संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने लगभग 74 मिनट के संबोधन में सरकार के विजन और देश में बीते 10 साल की अवधि में हुए कामकाज का विस्तार से जिक्र किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया। इस पर सदन में मौजूद सदस्यों ने मेज थपथपाकर बयान का स्वागत किया।






















