
रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरियाणा सीएम का बडा ऐलान
22 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में 22 जनवरी को ड्राई डे के रूप में मनाया जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने पंचकूला में एलान किया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
मनोहर लाल ने आज पंचकूला में बनने वाले एचएसवीपी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि इस मेडिकल कॉलेज का नाम डॉक्टर मंगल सेन के नाम पर रखा जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 30.40 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। पहले चरण में इस पर 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरे चरण में 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्रोजेक्ट 3 पॉकेट में तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा सीएम ने यवनिका टाउन पार्क सेक्टर-5 में दूसरे पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। सौ से अधिक प्रकाशकों की कृतियों से प्रदर्शित पुस्तक मेला 22 जनवरी तक चलेगा।
पुस्तक मेले में विशेष रूप से साहित्य में राम को रेखांकित करते हुए राम मंडप आकर्षण का केंद्र हैं। इसमें नेशनल बुक ट्रस्ट, साहित्य अकादमी नई दिल्ली , प्रकाशन विभाग, एनसीईआरटी भारत सरकार, के साथ-साथ चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट, गीता प्रेस, सुरुचि प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन समूह, वाणी प्रकाशन समूह, प्रकाशन संस्थान, हिंद युग्म, सामायिक प्रकाशन, एकलव्य प्रकाशन, रेक्ता फाउंडेशन अपनी किताबें लेकर पहुंचे हैं।
अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को संपन्न होगा जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है. ऐसे में मंदिर के उद्घाटन समारोह में कौन-कौन सी बड़े हस्ती शामिल हो रहे है इसकी काफी चर्चा चल रही है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों सहित बॉलीवुड के बड़े हस्तियों को न्योता भेजा जा रहा है. ऐसे में इसको लेकर राजनीति भी जारी है. चलिये जानते है अभी तक किन-किन लोगों को न्योता भेजा गया है।
विश्व हिंदू परिषद ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के अगुवा रहे लाल कृष्ण आडवाणी भी शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से भी इस समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया है.
अतिथियों की लिस्ट में कई बड़े नाम जुड़ते जा रहे है. इसी कड़ी में पॉपुलर टीवी शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी का भी नाम शामिल हो गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता मिलने के बाद सुनील ने इस पर खुशी जाहिर की है. इससे पहले लहरी ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का इनविटेशन नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी।
कौन से प्रमुख चेहरे हो रहे शामिल:
‘राम लला’ के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 6,000 निमंत्रण कार्ड देश भर से आमंत्रित लोगों को भेजे गए हैं. इसमें राजनेता, बॉलीवुड के बड़े नाम और खेल की दुनिया के प्रमुख नामों को शामिल किया गया है.
राजनेता जिन्हें भेजा गया न्योता
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, , बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी , पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा , बिहार के सीएम नीतीश कुमार , बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी , विक्रमादित्य सिंह (हिमाचल प्रदेश) , कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी , कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (ससम्मान शामिल होने से किया मना) ,, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े (ससम्मान शामिल होने से किया मना)
खेल जगत के नाम जिन्हें भेजा गया न्योता सचिन तेंदुलकर , विराट कोहली ,
फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम जिन्हें भेजा गया न्योता
अमिताभ बच्चन,रजनीकांत , चिरंजीवी ,माधुरी दिक्षित नेने ,आलिया भट्ट , अरुण गोविल ,अक्षय कुमार , अनुपम खेर
संजय लीला भंसाली , धनुष , मोहनलाल , रणबीर कपूर , ऋषभ शेट्टी , कंगना रनौत ,मधुर भंडारकर , टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन ,प्रभास , यश , सनी देयोल ,आयुष्मान खुराना ,दीपिका चिखलिया टोपीवाला , मधुर भंडारकर ,महावीर जैन , जैकी श्रॉफ , इन्हे भी भेजा गया न्योता: ,दलाई लामा , रतन टाटा , मुकेश अंबानी , अनिल अंबानी , गौतम अडानी , टीएस कल्याणरमन (कल्याण ज्वैलर्स के एमडी)
विदेशी मेहमान भी होंगे शामिल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विदेशी मेहमान भी शामिल हो रहे है. इस समारोह में 100 अंतरराष्ट्रीय मेहमानों भी शिरकत कर रहे है. साल 2014 की शुरुआत में नरेंद्र मोदी के लिए वीज़ा मंजूरी की पैरवी करने वाले ऑन्कोलॉजिस्ट का भी नाम शामिल है. इस कार्यक्रम के लिए वीएचपी की गेस्ट लिस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका सहित 53 देशों के अतिथि शामिल हैं।























