रामदेव बाबा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) योग गुरु बाबा रामदेव अपने भाषण में कई बार बॉलीवुड पर निशाना साध चुके हैं. फिर एक बार उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपना निशाना बनाया है. आपको बता दें, बाबा रामदेव इस शनिवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए आर्यवीर महासम्मलेन में शामिल हुए थे. इस सम्मलेन में उन्होंने लोगों के बीच नशामुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की. इस दौरान एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड पर भी बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा और उन्होंने कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री ड्रग्स के गिरफ्त में आ चुकी है. बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स ड्रग्स ले रहे हैं.
























