
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और फिल्मी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की रिसेप्शन होगी सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ मे
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इसी महीने शादी के शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इस बीच अब परिणीति और राघव का रिसेप्शन कार्ड वायरल हुआ है। वायरल रिसेप्शन कार्ड के मुताबिक दोनों की शादी की रस्में उदयपुर तो रिसेप्शन सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में होगा। हालांकि उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं की गई है।
राघव अैर परिणीति इस महीने की 24 तारीख को झीलों के शहर उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। शादी पंजाब रीति-रिवाजों से संपन्न होगी। शादी के फंक्शन 22 सितंबर से शुरू हों जाएंगे, जो कि 24 सितंबर तक चलेंगे।






















