
राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी
चंडीगढ, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1984-89 के दौरान पद संभाला था। यह आखिरी बार था जब कांग्रेस को लोकसभा में बहुमत मिला था। 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।’























