
तहसील मे किसी कार्य के लिए जा रहे है तो ठहरिये यह खबर आपके लिए जरूरी है
पंजाब भर के तहसीलदार हड़ताल को बडे आंदोलन की ओर ले जाते हुए
राजस्व अधिकारियों ने आज से जून की इस तारिख तक हडताल पर जाने का लिया फैसला
चंडीगढ़, 1 जून (विश्व वार्ता) तहसील मे किसी कार्य के लिए जा रहे है तो ठहरिये यह खबर आपके लिए जरूरी है क्योकि पंजाब सरकार द्वारा लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में पूर्व तहसील के सब-रजिस्ट्रार और होशियारपुर के सब-रजिस्ट्रार को सस्पेंड किए जाने के विरोध में पंजाब भर के तहसीलदार आज से 6 जून तक हड़ताल पर चले गए हैं.
राजस्व अधिकारियों ने छह जून तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, लेकिन यह भी कहा है कि अगर सरकार ने फैसला नहीं बदला तो उनकी हड़ता अनिश्चितकाल के लिए चल सकती है. उन्होंने स्वीकार किया कि हड़ताल से लोगों को परेशानी होगी लेकिन उनके पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।























