राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दी पटखनी
14 साल बाद फिर फाइनल में राजस्थान
चंडीगढ, 28 मई (विश्व वार्ता) संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार रात फाफ डुप्लेसी की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को क्वालीफायर 2 में 7 विकेट से पटखनी दी। इस धमाकेदार जीत के बाद आरआर ने 14 साल बाद आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया है।अब 29 मई को राजस्थान और गुजरात के बीच अहमदाबाद में खिताबी जंग होगी। राजस्थान की टीम 14 साल बाद IPL फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2008 में दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाटीदार के अर्धशतक के दम पर राजस्थान के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को आरआर ने तीन विकेट खोकर 11 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 60 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 106 रनों की नाबाद पारी खेली।