आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व वार्ता) आईपीएल 2022 में एक शानदार मैच में राजस्थान रॉयलस ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे और दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 223 रन बनाने थे, लेकिन दिल्ली की टीम 207 रन ही बना सकी।