
चंडीगढ़, 16 अप्रैल (विश्ववार्ता)राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। IPL के 7वें मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 3 विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली के खिलाफ राजस्थान की यह लगातार 5 हार के बाद पहली जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 150 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। डेविड मिलर ने 43 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। मिलर की IPL में



















