
राजस्थान मे वर्दी हुई दागदार, शर्मनाक सब-इस्पैक्टर ने मासूम से किया दुष्कर्म
डीजीपी ने तुंरत प्र्रभाव से आरोपी को किया बर्खास्त
भाजपा ने राजस्थान मे कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 11 नवंबर (विश्ववार्ता): इंसान की प्रवृत्ति इतनी घिनौनी हो गई है कि वह जानवर से भी बद से बदतर बनता जा रहा है राजस्थान मे रखवाले ही भक्षक बन गये है। राजस्थान के दौसा जिले में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने खाकी को बदनाम कर दिया है। सब-इंस्पेक्टर पर 4 साल की एक बच्ची से रेप करने का आरोप है। रेप का यह मामला सामने आने के बाद हुंगामा मचा हुआ है। लोग बेहद ज्यादा आक्रोशित हैं। आक्रोश में आकर लोगों ने पुलिस का घेराव करने की भी कोशिश की।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच और कार्रवाई को अंजाम दे रही है। मामला काफी संवेदनशील होने के चलते खुद डीजीपी ने संज्ञान लिया है। राजस्थान के DGP उमेश मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने का आदेश दिया है और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताया जाता है कि, आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने बच्ची को पहले बहलाया-फुसलाया और इसके बाद एक कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। फिलहाल, पुलिस आरोपी सब-इंस्पेक्टर से पूछताक्ष कर रही है। बताया जाता है कि, गुस्साए लोगों ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को पकडक़र पीटा भी है।
राजस्थान बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा यह मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच पहुंचे थे और इस बीच सांसद ने मामले को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा था और सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग की थी। बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि, अशोक गहलोत सरकार की अक्षमता के कारण निरंकुश हो चुकी पुलिस चुनाव जैसे संवेदनशील मौके पर भी अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है।























