
राजस्थान में दिनदहाड़े गैंगस्टर राजू ठेहट का मर्डर
गोलियों की तड़तड़ाहट ने पूरे शहर में मचाया हड़कंप
चंडीगढ,3 दिसंबर (विश्ववार्ता): राजस्थान के सबसे बड़े गैंगस्टर राजू ठेहट का दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. कोचिंग की ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने ठेहट को घंटी बजाकर बाहर बुलाया और फायरिंग कर दी।वहीं पर खडे़ एक पिता पुत्र ने इसका वीडियो बनाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनको भी गोली मार दी। इधर, लॉरेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इसकी जिम्मेदारी ली है। घटना की एक सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें गैंगस्टर राजू के पीछे बदमाश गोलियां बरसाते हुए भाग रहे हैं।























