
राजस्थान में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता का आया रिएक्शन
चंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) राजस्थान में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है ऐसे में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है बलकौर सिंह अपने बेटे मूसेवाला की मौत के इतने दिनों के बाद भी इंसाफ होने का इंतजार कर रहे हैं इसी कड़ी में उन्होंने सुखदेव सिंह की हत्या के बाद गैंग्सटरों और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा कि ‘लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है’।
उन्होंने आगे कहा कि सिद्धू की हत्या के बाद गैंग्सटरों पर कोई रोक नहीं है. जब तक सरकारें गैंगस्टरों को लाड़-प्यार, समर्थन और महिमामंडन करती रहेंगी, तब तक और अधिक परिवारों को नुकसान उठाना पड़ेगा. बलकौर सिंह ने कहा- मेरी लड़ाई केवल मूसेवाला को न्याय तक नहीं, बल्कि गैग्सटों और सरकार के गठजोड़ को तोडऩे तक की है।
बता दें कि मूसेवाला की ही तरह गोलियां बरसाकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की गई है। सुखदेव की हत्या की साजिश भी जेल से रची गई। जेल से ही मूसेवाला को भी मारने का षड़यंत्र रचा गया था। गोल्डी बराड़ ने जैसे मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली, ठीक वैसे ही रोहित गोदारा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।























