
राजस्थान ने कोलकाता को रोमांचक मैच में हराया , चहल की हैट्रिक
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता)राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने 217 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। राजस्थान की यह इस सीजन की चौथी जीत है और वह अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है