
राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा
9 लोगों की गई जान
राजस्थान प्रदेश के कोटा शहर में रविवार की सुबह दुखद खबर लेकर आई। यहां आज एक बड़ा हादसा हुआ है। प्रदेश के सवाई माधोपुर बरवाड़ा इलाके से मध्यप्रदेश के उज्जैन शादी की बारात में जा रही कार हादसे का शिकार हो गई।बचाव दल के मौके पर पहुंचते हुए रेस्क्यू शुरू किया गया और कार को तलाश शुरू की गई, लेकिन घटना में 9 लोगों की जान चली गई। कोटा नगर निगम रेस्क्यू दल ने नदी से डूबी कार में से 9 शव निकाले हैं।






















