
राजस्थान की राजधानी जयपुर भूकंप के जोरदार झटकों से हिली
डर व दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
चंडीगढ़, 21 जुलाई (विश्ववार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह तडक़े भूकंप के तेज झटको से लोगो मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया, इसके बाद लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आए गए। भूकंप की तीव्रता 4.5 बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह 4.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद डरे सहमे लोग घरों से बाहर आ गए।
बताया गया है कि लगातार तीन बार भूकंप के झटके लगे। पहला झटका सुबह 4.09 बजे महसूस किया गया। इसके दूसरा झटका सुबह 4.23 बजे और तीसरा झटका सुबह 4.25 बजे पर आया। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी जिससे लोग घबरा गए। भूकंप केंद्र बिंदु राजधानी जयपुर रहा।





















