
राजस्थान का पहला मंत्रिमंडल विस्तार कुछ ही देर मे
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववार्ता) राजस्थान में कैबिनेट विस्तार पर जारी सस्पेंस अब समाप्त हो गई है राजभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर जारी हुए कार्ड भी सामने आ गए हैं. जिसमें 30 दिसंबर को राजभवन में शपथ ग्रहण की बात कही गई है। राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सीएम भजनलाल राज्यपाल कलराज मिश्र को विधायकों की लिस्ट सौंप दी है।
जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज करीब 25 मंत्री शपथ लेंगे, इसमें 15 कैबिनेट मंत्री, 4 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, 6 राज्य मंत्री शामिल हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में मनोनित मंत्रियों के लिए 25 कुर्सियां लगाई गई हैं। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं।
बता दें कि जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने 12 दिसंबर को सांगानेर से पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री घोषित किया था। इसके बाद 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली थी, लेकिन दो बार दिल्ली जाने के बाद भी मंत्रिमंडल में देरी पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन, अब तस्वीर हो गई है कि राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा?





















