सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के बाद गरमाई सियासत
राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
सुखदेव सिंह पर हमले की खबर से पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप म
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में नई सरकार के सामने लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बड़ी चुनौती पेश करते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसके बाद राजनीतिक हस्तियों ने गोगामेड़ी की मौत पर दुख प्रकट किया है। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोगामेड़ी से बातचीत करने पहुंचे बदमाशों ने अचानक ही उन पर फायरिंग कर दी। किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
सुखदेव सिंह पर हमले की खबर से पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना के वक्त गोगामेड़ी के साथ मौजूद उनके सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हत्याकांड में एक अन्य युवक की भी मौत हुई है. इस पूरी हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है.
























