
राजधानी देहरादून मे सैक्स रैकेंट का पर्दाफाश, पंजाब,चंडीगढ सहित अन्य राज्यों की 15 लड़कियां काबू
चंडीगढ़ 11 अप्रैल (विश्व वार्ता) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पंजाब, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों की कई लड़कियां देह व्यापार करती हुई पकड़ी गई हैं। पुलिस ने छापेमारी कर बड़े स्तर पर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।
जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाली पंजाब की इन लड़कियों का आरोप है कि उन्हें देहरादून में डांस करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब उनसे जबरदस्ती देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है। इस मामले में लुधियाना और जालंधर के कुछ लोग फरार हो गए हैं। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है।
सूत्रों के मुताबिक संजय नाम का व्यक्ति जालंधर और लुधियाना की लड़कियों को डांस के लिए ग्रुप में देहरादून बुलाता और फिर उनसे देह व्यापार करवाता। फिलहाल पुलिस खोजबीन में जुटी है।























